सुबह की अजान से कुलपति की नींद में पड़ती है खलल, DM और कमिश्नर को लिखा पत्र
इलाहाबाद
केंद्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव की नींद मे अजान से खलल पड़ रही है. जिसके कारण उन्होंने इलहाबाद के कमिश्नर संजय गोयल, आइजी कवींद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी भानुचंद गोस्वामी और एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को चिट्ठी लिखै है. प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव की नींद मस्जिद से आने वाली अजान की तेज आवाज ने उड़ा दी है, जिसको लेकर उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की है. अब उनके इस चिट्ठी से बवाल मचने की आशंका है.
बता दें कि प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने प्रयागराज के डीएम को लिखी इस चिट्ठी में कहा है कि रोज सुबह करीब साढ़े पांच बजे मस्जिद में अजान होती है, ऐसे में लाउडस्पीकर से तेज आवाज होती है. इस तेज आवाज के कारण मेरी नींद में खलल पड़ती है. कुलपति ने अपने पत्र में आगे यह भी लिखा है किव आजान के तेज आवाज के कारण नींद पूरी नहीं होती है और पूरे दिन सिर में दर्द रहता है और इसका असर उनके कामकाज पर भी पड़ता है.
बता दें कि प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने ये चिट्ठी इसी महीने तीन मार्च को लिखी थी. पत्र में एक पुरानी कहावत का भी उल्लेख किया गया है. उन्होंने लिखा है, 'आपकी स्वतंत्रता वहीं खत्म हो जाती है, जहां से मेरी नाक शुरू होती है. कुछ साल पहले गायक और अभिनेता सोनू निगम ने भी आजान के कारण नींद में खलल पड़ने की बात की थी जिसके बाद खूब बवाल मचा था.
सोनू निगम ने मंदिरों और गुरुद्वारों में भी लाउडस्पीकर के यूज को गलत बताया. और ऐसी हरकतों को गुंडागर्दी तक कह डाला था. जिसके बाद उनको सर मुडवाने की भी धमकी मिल थी. सोनू ने ट्वीट में लिखा था कि - आप सभी जो भी मुझे कह रहे हैं, वह आपकी ही सोच दिखाता है. मैं अभी भी अपने इसी बयान पर कायम हूं कि मस्जिद हो या मंदिर, अजान हो या आरती - लाउडस्पीकर्स का प्रयोग नहीं होना चाहिए.

पाठको की राय